Lyrics, Music & Vocals: Just Lamhe
An original song by Just Lamhe: Yaadein Beyond Chords
Cockroach" is a metaphor for the unbreakable spirit of ordinary people - those who survive the darkness, withstand every force, and rise every single time to raise their voice. A voice of courage, awakening and new beginnings.
सरफरोश हैं ये कॉकरोच...
जीते हैं अंधेरे में,
क्योंकि जीते हैं अंधेरे से...
हर बार ये कॉकरोच, फिर उठता सवेरे से!
जो न्यूक्लियर भी झेल जाए...
टीयर गैस की क्या औकात?
जो कीड़ा सा कहीं भी पहुंच जाए...
बैरियर रोकेंगे रास्ता क्या खाक!
अंधेरे में पले हैं... ख्वाबों में सने हैं...
रेंगते हैं पर तने हैं...
मजबूत हर बार बचके बने हैं!
आज अपने देश के ये कॉकरोच...
सुनाएंगे तुम्हें उनकी खुद की डब्बी सी सोच...
उठाएंगे आवाज़ बजाएं हिम्मत का साज़...
हुआ है आज इस कॉकरोच के नए जीवन का आगाज़!