Lyrics, Music & Vocals: Just Lamhe
An original song by Just Lamhe: Yaadein Beyond Chords
For the sister who couldn't come home, who sent her rakhi with love and a promise: "next year, I'll tie it myself."
"Behna Main Teri" is a tender Raksha Bandhan song about the unbreakable bond between a brother and sister - and the ache of being apart on the one day that celebrates them. A sister sends her rakhi from afar, asks her brother to have it tied by their mother, to remember her, and to wait for her next Rakhi. An original song by Just Lamhe - Yaadein Beyond Chords.
बहना मैं तेरी, भैया तू मेरा,
यह राखी का रिश्ता, जैसे गहरा सा एक घेरा।
बचपन की यादें, रक्षा के सब वादे,
आंगन में जो बांधे, तुझको वो राखी के सब धागे...
आज राखी जब आई, तो राखी मैं लाई,
मैंने जो थाली है सजाई,
आज फिर से भैया तुझे, मैंने राखी है भिजवाई...
बहना ने तेरी राखी है भिजवाई,
तो क्या जो मैं खुद, खुद से जो, आन ना पाई...
ओ भैया मेरे... राखी को कलाई पे,
माँ से बंधवा के... मुझे याद करना...
अगली राखी पर मेरा तू इंतजार करना...
मैं अगली बार जब आऊंगी,
तब खुद राखी से तेरी कलाई सजाऊंगी।
बहना मैं तेरी, भैया तू मेरा,
यह राखी का रिश्ता, जैसे गहरा सा एक घेरा...